बहराइच: दरगाह जंजीरीगेट के पास अपहरण की घटना के आरोपी को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए सुनाई ढाई साल की कैद
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित अपर सिविल जज अवर खंड/जेएम कोर्ट संख्या 6 ने वर्ष 2017 में थाना दरगाह क्षेत्र अंतर्गत स्थित दरगाह जंजीरी गेट के पास अपहरण की घटना को अंजाम देने के मामले के आरोपी को दोषी करार दिया है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे लोक अभियोजक ने बताया कि वर्ष 2017 में इस घटना को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद कोर्ट ने ट्रायल पूरा होने पर सज़ा सुनाई है।