बहराइच: परबतिया इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने लगाई फांसी, मौत हुई, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा कोतवाली के परबतिया इलाके में बुधवार को युवक अर्पित वर्मा पुत्र राम रूप ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फांसी लगा ली थी। जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।