दमोह: ASI आनंद अहिरवार पर फायरिंग करने वाले आरोपी के परिजनों ने गढ़ी मोहल्ला में चक्का जाम किया, भारी पुलिस बल मौके पर
Damoh, Damoh | Mar 20, 2025 दमोह राजनगर में आज सुबह आरोपी कासिम खान के द्वारा ASI आनंद अहिरवार के ऊपर गोली से हमला करने के बाद पुलिस ने शॉर्ट इनकाउंटर किया था। घटना के आक्रोश में आरोपी के परिजनों ने आज गुरुवार सुबह 11 से 12 बजे के बीच गढ़ी मोहल्ला और चमन तिगड़ा के बीच चक्का जाम कर दिया। जिसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने मौके पर टीम के साथ पहुंचकर समझाइश देकर जाम को खुलवाया।