दमोह: संत श्री आसाराम आश्रम में वैदिक रंगों से मनाई गई रंग पंचमी, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Damoh, Damoh | Mar 19, 2025 दमोह प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी आशाराम बापू आश्रम में आशाराम बापू शिष्य मंडल के द्वारा आज बुधवार शाम 4 बजे से वैदिक रंगों के साथ रंग पंचमी का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गुरु वंदना कर सभी श्रद्धालुओं ने सत्संग, भजन , कीर्तन कर अपने आध्यात्मिक कोष में पुण्य लाभ संचित किया। इसके बाद लोगों पर फुहारे से रंगों की बारिश की गई।