दमोह: जिले में 17 मार्च तक 78225 बच्चों को दिया गया विटामिन, टीकाकरण अधिकारी ने दी जानकारी
Damoh, Damoh | Mar 19, 2025 विटामिन ए एक सूक्ष्म पोषक तत्व है। जो शरीर में रोग प्रतिरोधकता एवं बालजीवितता को बढ़ाने में बेहद जरूरी है। बच्चों के मासूम बचपन को स्वस्थ्य तथा मजबूत आधार बनाने की दिशा में दस्तक अभियान द्वितीय चरण के अंतर्गत 5 वर्ष से छोटे बच्चों को विटामिन ए पिलाने का काम किया जा रहा है। 17 मार्च तक 78225 बच्चों को विटामिन पिलाया जा चुका है।