दमोह: अवैध हथियार जप्त करने गए ASI आनंद अहिरवार पर आरोपी कासिम खान ने गोली चलाई, जवाब में पुलिस ने किया शॉर्ट इनकाउंटर
Damoh, Damoh | Mar 20, 2025 दमोह आज गुरुवार सुबह 8 बजे आरोपी कासिम खान के द्वारा राजनगर के पास अवैध हथियार बरामद करने पहुंचे जबलपुर नाका चौकी प्रभारी आनंद अहिरवार के ऊपर गोली से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जवाब मे पुलिस ने कसाई मंडी निवासी आरोपी कासिम खान के पैर मे गोली मारकर शॉर्ट इनकाउंटर किया है। SP श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि इस तरह की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।