रामगढ़: रामगढ़ में लाडली योजना के CCTV कैमरे शुरू होने से पहले ही लटके, 27 कैमरे छह महीने से बंद पड़े हैं
Ramgarh, Alwar | Oct 3, 2026 बेटियों की सुरक्षा को लेकर राजस्थान सरकार की लाडली योजना के तहत रामगढ़ कस्बे में लगाए गए CCTV कैमरे शुरू होने से पहले ही बदहाल नजर आने लगे हैं। कस्बे के मुख्य चौराहों और सरकारी संस्थानों के बाहर करीब 27 CCTV कैमरे लगाए गए थे, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार इनमें से कई कैमरे पिछले करीब छह महीने से बंद पड़े हैं। इसके बावजूद इन्हें अब तक शुरू नहीं किया गया है।