होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम के नवागत कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने से पहले सेठानी घाट पर माँ नर्मदा की पूजा की
नर्मदापुरम में पदभार संभालने से पहले नवागत कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने आस्था का परिचय दिया। सोमवार करीब 10 बजे वे शहर के प्रसिद्ध सेठानी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने मां नर्मदा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। पूजा के दौरान घाट पर श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। कलेक्टर ने नर्मदा मैया के दर्शन कर अपने नए दायित्व के सफल निर्वहन की कामना की।