लखीसराय: लखीसराय सदर में पोषण पखवाड़ा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
शनिवार अपराह्न 5 बजे प्रेस ब्रीफ में दी गई जानकारी के मुताबिक लखीसराय सदर में “पोषण पखवाड़ा” के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ.बाल विकास परियोजना पदाधिकारी की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी सेविकाओं व महिलाओं ने रैली निकालकर संतुलित आहार, स्तनपान, स्वच्छता व टीकाकरण का संदेश दिया. प्रथम 1000 दिनों के महत्व पर बल देते हुए कुपोषण मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया.