खंडवा नगर: पंधाना में मंदिर में मांस रखने पर बवाल, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल; हिंदू संगठनों ने थाने का घेराव किया
खंडवा जिले की पंधाना तहसील में स्थित शिव और हनुमान मंदिर में मांस रखे जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी रज्जाक पिता गनी खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि उसने कथित तौर पर अमीर बनने की चाह में एक तांत्रिक बाबा के कहने पर मंदिर में मांस रखा था। हालांकि, पुलिस कह रही है कि आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच कराई जाएगी।