बलरामपुर: संपूर्णता अभियान के तहत विकास भवन में आयोजित आकांक्षा हाट तीसरे दिन बना मजाक, बारिश से बचाव और सुविधाओं का नही है इंतजाम
संपूर्णता अभियान के तहत विकास भवन में आयोजित आकांक्षा हाट तीसरे दिन मजाक बनकर रह गया, एक भी स्वयं सहायता समूह ने स्टॉल नहीं लगाया। पहले दिन कुछ गतिविधि दिखी थी, लेकिन अब आयोजन पूरी तरह से ठंडे बस्ते में जाता नजर आ रहा है। आकांक्षी जनपद कार्यक्रम के अंतर्गत 1 से 7 अगस्त तक चलने वाले इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्लेटफॉर्म देना था।