बलरामपुर: बहादुरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित, जेसीबी से पेड़ हटवाकर यातायात बहाल किया गया
रविवार को सुबह से ही रही झमाझम बारिश के बीच गोंडा रोड स्थित बहादुरापुर रेलवे क्रासिंग के पास एक पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर घंटों आवागमन बाधित रहा। यातायात पुलिस आनन-फानन में पहुंचकर जेसीबी की मदद से पेड़ हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। गनीमत रही कि जब पेड़ गिरा उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था