बलरामपुर: जिले में सुबह से रुक-रुक कर हो रही तेज बरसात, जल भराव से लोग परेशान, किसानों के चेहरे खिले
रविवार दोपहर 2:00 बजे तक जिले में रुक-रुक कर तेज बारिश होने से कई निचले इलाकों में जल भराव की स्थिति बनी हुई है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बरसात से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं किसानों द्वारा बताया गया की काफी दिन बाद हुई तेज बरसात से धान गन्ने आदि फसलों को भरपूर पानी मिला है।