धुरकी: धुरकी के प्रसिद्ध किराना व्यवसायी रामजी प्रसाद साह का निधन
Dhurki, Garhwa | Oct 28, 2026 धुरकी थाना क्षेत्र मिरईया गांव निवासी सह प्रसिद्ध किराना व्यवसायी रामजी प्रसाद साह का मंगलवार की शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे धुरकी स्थित संतोष कुमार किराना जेनरल स्टोर के प्रोपराइटर थे और लंबे समय से व्यवसाय के माध्यम से क्षेत्र के लोगों से जुड़े हुए थे।