घाटोल: घाटोल के पूर्व भाजपा विधायक नवनीत निनामा का निधन
जनसंघ व भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रथम संस्थापक सदस्य,नींव से शिखर तक पार्टी के सभी पदों पर कार्य करने वाले,4 बार घाटोल विधान सभा के विधायक रहे सम्माननीय नवनीतलाल निनामा का गुरुवार को 87 वर्ष की उम्र निधन हो गया हे। निनामा लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। आज गुरुवार को जैसे हीं उनके निधन की खबर फैली तो जिले भर में शोक की लहर छा गई।