पडरौना: गोड़रिया में एसिड अटैक मामले में विशुनपुरा पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कुशीनगर में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना विशुनपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ज्वलनशील पदार्थ, यानी एसिड डालकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सोमवार को थाना विशुनपुरा क्षेत्र में दर्ज मु0अ0सं0 004/2026, धारा 124(1) में दो को भेजा जेल।