‘ना अवैध कब्जा है, न फर्जीवाड़ा’: हुड़हुड़ू रोड जमीन विवाद में घिरे पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, प्रशासन के सामने पेश किए दस्तावेज
खाता 90 और 58 डिसमिल जमीन पर मालिकाना हक को लेकर भारी ड्रामा; CO और पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर रोका निर्माण कार्य
पूर्व मंत्री का गंभीर आरोप— “अमित सोरेन और उसके साथियों ने रची साजिश, केस नंबर 33/25 में करोड़ों की ठगी के तहत हो चुके हैं चार्जशीटेड”
हजारीबाग शहर के कोर्रा कैंटोनमेंट स्थित हुड़हुड़ू रोड पर खाता संख्या 90, प्लॉट 904, 905 और 906 की करीब 58 डिसमिल जमीन पर कथित अवैध कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर मंगलवार को भारी सियासी व प्रशासनिक घमासान देखने को मिला। विवाद की सूचना मिलते ही स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए सदर अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार और स्थानीय थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सीधे मौके पर पहुँचे। प्रशासन की मौजूदगी में ही पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, शिकायतकर्ता अमित सोरेन के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों �