आलापुर: महात्मा गोविंद साहब मेले को मिला राजकीय दर्जा, 19 दिसंबर से शुरू होगी भव्य तैयारियां
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गोविंद साहब मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया है। 19 दिसंबर से शुरू हो रहे इस ऐतिहासिक मेले के लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया और एसपी प्राची सिंह आज समीक्षा बैठक करेंगी। मनोरंजन संसाधनों की अनुमति समेत सुरक्षा, स्वच्छता और आवागमन की व्यवस्था पर होगी चर्चा।