चांदवा: चंदवा थाना क्षेत्र में डीटीओ ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच की
उपायुक्त के आदेशानुसार जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों का मोटरवाहन अधिनियम 2019 के तहत चंदवा थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर करीब एक बजे जाँच किया गया। तथा जाँच के क्रम में यातायात के नियमों का उलंघन करने वाले 7 भारी वाहन तथा 52 बिना हेलमेट के परिचालन करने वाले मोटरसाइकिल का ऑनलाइन चालान किया गया।