घाटमपुर: भट्टे पर खेल रही 5 वर्षीय बच्ची को सांप ने डसा
परास गांव के पास एक भट्ठे पर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची को सांप ने डस लिया।घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई,जिसके बाद उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।मुस्कुरा गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि वह परास गांव के पास स्थित भट्ठे में मजदूरी करते हैं।मंगलवार शाम 5 बजे वह काम कर रहे थे, तभी उनकी बेटी पलक को सांप ने डस लिया।