गुना: गुना और ग्वालियर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट, जिले में अब तक 232.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
गुना जिले के साथ ग्वालियर संभाग और प्रदेश के 28 जिलों में 8 जुलाई को 24 घंटे में भारी बारिश का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 8 जुलाई सुबह गुना मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से 8 जुलाई तक जिले में 232.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई। जो सामान्य वर्षा का 22.1% है जिले की सामान्य औसतन बारिश 1053.5 मिलीमीटर है।