राखी पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए इंदौर पुलिस का खास इंतजाम
शहर में तैनात रहेंगी 8 ‘शक्ति मोबाइल’ टीमें
रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए इंदौर पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए विशेष शक्ति मोबाइल टीमें मैदान में उतारी हैं।
पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने मंगलवार को शक्ति मोबाइल वाहनों को दिशा-निर्देश देकर शहर में पेट्रोलिंग के लिए रवाना किया।
चारों जोन में 2-2 शक्ति मोबाइल लगातार प्रमुख बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में गश्त करेंगी।
हर टीम में महिला उपनिरीक्षक के साथ दो महिला पुलिसकर्मी और एक पुरुष पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।
टीमें खास तौर पर मनचलों, असामाजिक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। किसी भी शिकायत या आपत्तिजनक गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर पुलिस का संदेश:
“महिलाओं की सुरक्षा में हर कदम पर रहेगा शक्ति का पहरा।”
#IndorePolice #IndoreNews #ShaktiMobile #WomenSafety #Raksha
Indore, Indore | Aug 25, 2026