Gwalior Breaking | Kiss वाली कार का नया वीडियो वायरल!
ग्वालियर में इन दिनों ‘किसिंग कार’ का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। अब इस कार से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की कार पर किस करती हुई नजर आ रही है।
बताया जा रहा है कि 11 सेकेंड के इस वीडियो में कार पर लिप मार्क बनाते हुए लड़की दिखाई दे रही है। कार पर बड़ी संख्या में किस के निशान होने के कारण यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
दरअसल, बीते रोज ट्रैफिक पुलिस ने अजब-गजब डिजाइन वाली इस कार को रोककर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में ₹5,500 का चालान किया था। कार को थाटीपुर निवासी आदित्य सिकरवार की बताया गया था।
आदित्य का दावा था कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनकी जानकारी के बिना कार पर करीब 3,400 किस के निशान बना दिए। उनके मुताबिक, इस डिजाइन को बनाने में करीब ₹800 से ₹900 का खर्च आया था और गर्लफ्रेंड विदेशी सोशल मीडिया ट्रेंड से प्रभावित थी।
अब कार पर किस करते हुए सामने आया नया वीडियो इस पूरे मामले को �
Indore, Indore | Aug 25, 2026