अंबाह: पचासा मैदान में दुकानों के निर्माण पर पार्षद जयराजोरिया ने उठाए सवाल, नपा से 24 घंटे में मांगी जानकारी
Ambah, Morena | Sep 24, 2026 अंबाह। पचासा मैदान जेल रोड पर दुकानों के निर्माण को लेकर वार्ड 3 पार्षद जय कुमार राजौरिया ने सीएमओ को पत्र सौंपा है। उन्होंने निर्माण की स्वीकृति, परिषद के निर्णय और आदेश की जानकारी 24 घंटे में मांगी है। पार्षद ने नाले पर निर्माण, हाईटेंशन लाइन और सड़क की चौड़ाई प्रभावित होने पर आपत्ति जताते हुए काम रुकवाने की मांग की।