सागर नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र में परिजन सोते रहे और चोरों ने ऊपर वाले कमरे में किया हाथ साफ
कोतवाली थाना में आने वाली बाहुबली कालोनी में स्थित मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना के समय मकान मालिक परिवार के साथ नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। जिसकी शिकायत फरियादिया ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि बाहुबली कालोनी निवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है ।