ग्वालियर से सोलंकी परिवार बागेश्वर धाम आ रहा था तभी आज 14 मार्च सुबह 4:30 के करीब बसारी के पास कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई,जिसमें अमरीश सोलंकी, गीता सोलंकी एवं उनकी बच्ची परी सोलंकी की मौत हो गई, वहीं तीन लोगों को जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।