मितौली: बेहजम सीएचसी में तैनात स्टॉफ नर्स ने गर्भवती महिला से ली घूस, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
लखीमपुर खीरी जिले के मितौली तहसील अंतर्गत सीएचसी बेहजम में तैनात स्टाफ नर्स ने गर्भवती महिला से इलाज के नाम पर घूस ली है। बेहजम सीएचसी में आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों के कारनामें देखने को मिलते हैं। स्टॉफ नर्स ने गर्भवती महिला से डिलीवरी के बाद घूस ली है। स्टाफ नर्स का पैसे लेते हुए वीडियो सोशल मीडियो पर जमकर वायरस हो रहा है।