मितौली: मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युगल ने खाया जहर, प्रेमिका की हुई मौत प्रेमी अस्पताल में भर्ती
मैगलगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी युगल ने जहर खा लिया है। परिजन दोनों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां प्रेमिका की मौत हो गई है। प्रेमी की हालत गंभीर है। प्रेमी को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रेमी और प्रेमिका आपस में शादी करना चाहते थे। लेकिन प्रेमी और प्रेमिका की जात अलग-अलग थी। इस कारण दोनों के परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे।