मितौली: सेमराघाट गांव के ग्रामीणों ने पूर्वांचल से आए लोगों द्वारा सरकारी भूमि पर कब्जा करने का लगाया आरोप
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेमराघाट गांव के ग्रामीणों ने पूर्वांचल से आए लोगों पर द्वारा सरकारी भूमि पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों के मुताबिक पूर्वांचल के लोगों ने बीते दिनों सरकारी भूमि पर वृहद वृक्षारोपण अभियान के दौरान लगाए गए वृक्षों के पौध को उखाड़ फेंका है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।