मितौली: आर्म्स एक्ट व पशु क्रूरता अधिनियम की धारा में पुलिस ने दो वारंटी को ग्राम दौदापुर व ग्राम कलीजपुर गांव से किया गिरफ्तार
नीमगांव थाना पुलिस ने मंगलवार को दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। जिनमें आर्म्स एक्ट की धारा के तहत पुलिस ने ग्राम दौदापुर गांव से वारंटी मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा के तहत पुलिस ने गुड्डू नाम के वारंटी को ग्राम कलीजपुर से गिरफ्तार किया है। दोनों वारंटी पर कार्रवाई करते हुए पेशी के लिए न्यायालय भेजा गया है।