मितौली: मैगलगंज थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल द्वारा ज़हर खाने के मामले में प्रेमिका के बाद प्रेमी ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
मैगलगंज थाना क्षेत्र के गांव में प्रेमी युगल आपस में विवाह करना चाहते थे लेकिन दोनों की जात अलग-अलग होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। आहत होकर प्रेमी युगल ने जहर खा लिया था। जिसमें प्रेमिका की मंगलवार को मौत हो गई थी। जबकि प्रेमी को गंभीर हालत में लखनऊ में भर्ती कराया गया था।इलाज के दौरान प्रेमी की भी बुधवार को मौत हो गई है।