नावानगर: सोनवर्षा एवं रामनगर गांव के 38 उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल पर एसडीओ ने कटवाया उनका कनेक्शन
सोनवर्षा एवं रामनगर गांव के 38 उपभोक्ताओं का बकाया बिजली बिल पर एसडीओ ने उनका कनेक्शन कटवाया है। इसकी जानकारी बिजली कंपनी के एसडीओ राकेश कुमार दूबे ने बुधवार को दिया। उन्होंने बताया कि इन उपभोक्ता के पास काफी दिन से बिजली बिल बकाया था। बार-बार सूचना के बाद भी उपभोक्ता बिजली बिल जमा करने में आनाकानी कर रहे थे।