सिरसागंज: नसीरपुर थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के समीप पुलिस टीम ने सगे भाई की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
नसीरपुर क्षेत्र में पुलिस ने सगे भाई की हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी आकाश पुत्र उमेश चंद्र ने बीते 27 अप्रैल को घरेलू विवाद के दौरान अपने भाई अवनीश उर्फ छोटू की गर्दन में गोली मार दी थी, जिसकी इलाज के दौरान आगरा में मौत हो गई थी। पुलिस टीम ने आरोपी को एक्सप्रेसवे के पास नगला जवाहर पुलिया से दबोचा।