पातेपुर: पातेपुर के चकजादो गांव मेंचोरों ने एक घर में दिया भीषण चोरी की घटना को अंजाम, चार लाख रुपए नगद तथा 10 लाख के आभूषण चोरी।
पातेपुर के चकजादो गांव में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने घर का दरवाजा तोड़ कर तीन भाइयों के घरों से 10 लाख रुपए के सोने एवं चांदी के आभूषण तथा लगभग चार लाख रुपए नगद चुरा ले गये। शनिवार की सुबह 10 बजे मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। चोरों ने संजय राय, मुकुंद राय, निकेश राय तथा राम प्रवेश राय के घरों को अपना निशाना बनाया है।