पीपलदा: आशा सहयोगियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली, मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
Pipalda, Kota | Feb 14, 2025 आंगनबाड़ी में कार्यरत आशा सहयोगिनी ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को दोपहर 2 बजे पंचायत समिति लाडपुरा से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया और जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। जयहिंद महासभा के बैनर तले किये इस प्रदर्शन में बड़ी सँख्या में आशा सहयोगिनी ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की।