बंशीधरनगर (नगर उंटारी): प्रतिमा विसर्जन के दौरान सहायक शिक्षक की हार्ट अटैक से हुई मौत
रमना प्रखंड के बहियार कला गांव निवासी सहायक शिक्षक शिव कुमार राम का बुधवार की शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। 53 वर्षीय शिक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम गांव में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान शिव कुमार राम को सीने में तेज दर्द और बेचैनी होने लगी। सूचना मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी व