अपनी प्रतिभा के दम पर आगे बढ़े विद्यार्थी-डॉ संजय गोयल
उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक मनाए जा रहे खेल महोत्सव के अंतर्गत वैश्य महाविद्यालय भिवानी में चल रहे फ्रेंडली खेल प्रतियोगिता का हुआ समापन।
भिवानी 31अगस्त 2026
उच्चतर शिक्षा विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में 29 से 31 अगस्त तक मनाए जा रहे खेल महोत्सव के अंतर्गत वैश्य महाविद्यालय भिवानी में चल रहे फ्रेंडली खेल प्रतियोगिता का आज समापन हो गया
खेल महोत्सव के अंतर्गत वैश्य महाविद्यालय भिवानी के स्पोर्ट्स बोर्ड द्वारा फ्रेंडली खेल प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के
प्राचार्य डॉ संजय गोयल के नेतृत्व एवं स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र दलाल एवं सचिव भूपेंद्र सिंह की देखरेख में आयोजित किया गया।
आज अंतिम दिन बाक्सिंग, योगा, वेटलिफ्टिंग एवं कुश्ती के मुकाबले हुए।
आज की प्रतिस्पर्धाओं का शुभारंभ वैश्य महाविद्यालय
प्राचार्य डॉ संजय गोयल,स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र दलाल एवं सचिव भूपेंद्र सिंह,डॉ राजेन्द्र सिंह एवं कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज ने खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर करवाया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ करते हुए अपने संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ संजय गोयल ने कहा कि वैश्य महाविद्यालय शिक्षा के साथ साथ खेलों के क्षेत्र में भी नित नए कीर्तिमान स्थापित कर देश में अपनी अलग पहचान बना रहा है। यहां के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर विश्वविद्यालय, महाविद्यालय एवं भिवानी क्षेत्र का नाम देश विदेश में रोशन कर रहे हैं
स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेन्द्र दलाल ने
कहा कि महाविद्यालय के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है सही प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन के बलबूते ये खेलों के क्षेत्र में अग्रणी है।
डॉ राजेंद्र सिंह एवं कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि खेलो का जीवन में अहम महत्व है इसलिए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी रुचि लेकर बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके।
स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव भूपेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल हमारी संस्कृति का प्रतीक है। युवा वर्ग को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। जिससे उनके व्यक्तित्व का भी विकास हो सके।
महाविद्यालय के अनेकों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में
प्रतिभागिता करते हुए अपना लोहा मनवाया।
खेल प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विद्यार्थियों शुभम, हर्ष चौधरी, मुकुल, राहुल शर्मा, हर्ष व मोहित ने बॉक्सिंग, प्रिंस कुमार ने योग,
सुमित, रजत, अंशुल, पलक, अंशुल, मानव व वंश ने वेटलिफ्टिंग तथा कुश्ती में दीपक, पुनीत, मुश्ताक खान, भावना व प्रियांशु ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव भूपेंद्र सिंह ने सभी अतिथियों का धन्यवाद प्रकट करते हुए सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर काफी संख्या में महाविद्यालय परिवार के सदस्य एवं खिलाड़ी उपस्थित रहें।