गुरुग्राम: गुरुग्राम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 2000 करोड़ की स्कूल योजना भी मंजूर
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में गलत प्रॉपर्टी आईडी बनाने वाले अधिकारियों की सैलरी काटने, चार्जशीट करने और तबादले के निर्देश दिए। साथ ही सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता जांच के लिए कमेटियां बनाई गईं। 2000 करोड़ से अधिक की सरकारी स्कूलों के कायाकल्प योजना भी स्वीकृत हुई है।