नरवर: नरवर थाने पहुंचीं पीड़ित महिलाएं, बर्तन बेचने के बहाने ठगी का आरोप लगाया
नरवर। नरवर थाना क्षेत्र में बर्तन बेचने के बहाने कई महिलाओं को ठगी का शिकार बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ठगी करने वाली महिलाएं ही थीं, जिन्होंने बर्तन बेचने के नाम पर क्षेत्र की कई महिलाओं को अपने झांसे में लिया।