लालगंज: महोगढ़ी पहाड़ पर लगी आग 2 किलोमीटर आगे अलमी जंगल तक पहुंची, वन्यजीव और जंगल हो रहे नष्ट
ड्रमंडगंज वन रेंज के महोगढ़ी जंगल में शुक्रवार को लगी आग दूसरे दिन शनिवार दोपहर बाद करीब 2:00बजे वन विभाग की टीम आग बुझाने में कामयाब हुई। शुक्रवार की रात जंगल धड़कता रहा। तेज हवाओं के चलने से जंगल में लगी आग फैलते हुए बबुरा वन क्षेत्र के अलमी जंगल तक पहुंच गई। वन विभाग की टीम जहां एक जगह आग बुझाने में कामयाब होती है तो वहीं दूसरी हिस्से में आग लग जा रही है।