भोरे: भोरे थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक व 228लीटर चुलाइ शराब किया जब्त, शामिल एक युवक को किया गिरफ्तार
भोरे थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान भोरे भिंगारी मुख्य पथ पर एक बाइक एवं 228 लीटर चूलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाना लाया गया। आवश्यक कार्रवाई करने के बाद उसे मंगलवार को न्यायिक हीरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया है कि सोमवार की देर रात्रि देउरवा के पास वाहन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।