भोरे: देउरवा में पुलिस ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में शराब किया बरामद, बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
भोरे थाना क्षेत्रके देउरवा के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 115बोतल देशी शराब और 205 लीटर चुलाई शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही एक बाइक को भी जब्त कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि यूपी से शराब लेकर देऊरवा मुर्गी फार्म के पास भंडारण किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर पुलिस ने कार्रवाई की।