बांसजोर: बाड़ीबिंरगा डांगटोली में जहरीले सांप के काटने से व्यक्ति की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
ओड़गा ओपी क्षेत्र के बाड़ीब्रिंगा डांग टोली में जहरीले सांप के काटने से 41 वर्षीय जयमसीह डांग की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जयमसीह को जहरीले सांप ने काट लिया था। उस समय घर पर कोई नहीं था, जिसके कारण तत्काल इलाज नहीं हो पाया। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों की मदद से उन्हें जलडेगा अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सि