पूरनपुर: शेरपुर रोड पर दो बाइकों की भिडंत में बाइक सवार युवक घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मकरंदपुर निवासी महिपाल सिंह पुत्र संतराम किसी काम से शेरपुर साइड में जा रहा था। जैसे ही पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही दुसरी बाइक की बाइक से भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया।