बीकानेर: कलेक्ट्रेट परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का पुतला किया गया दहन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी और कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगा