तरबगंज: अयोध्या में रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ौवां गांव निवासी 22 वर्षीय छात्र का मिला शव
खड़ौवां गांव निवासी युवक अमर प्रताप शर्मा उम्र करीब 22 वर्ष पुत्र राम कुमार अयोध्या में रानोपाली के पास कमरा किराये पर लेकर स्नातक की पढाई कर रहा था। रविवार की रात में उदया चौराहे के पास रेलवे क्रासिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर अमर प्रताप शर्मा का शव पाया गया। अयोध्या पुलिस ने सोमवार की भोर में 3:30 बजे शव की पहचान करने के बाद परिजनों को घटना की सूचना दी।