तरबगंज: वज़ीरगंज स्थित बारादरी पर लगे मेले में उमड़े श्रद्धालु,भीषण गर्मी के बावजूद रही भारी भीड़
वजीरगंज स्थित बारादरी के पास स्थित तुराप शाहबाबा की मजार पर लगने वाला मेला शांति पूर्वक सम्पन्न हो गया।ज्येष्ठमाह के दूसरे रविवार को हर साल मेला लगता है।मान्यता है कि हठीलेशाह की मजार पर जियारत करने के बाद तुराप शाह की दरगाह पर जियारत करने से मन्नतें पूरी होती हैं।ये मेला रौजा मेला के आठवें दिन होता है।मेले में झूला सर्कस व अन्य मनोरंजन के साधनों की धूम रही