तरबगंज: अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली समेत नहर में पलटा, बालबाल बचा चालक मौके से फरार, वजीरगंज के परसहना की घटना
वजीरगंज थानाक्षेत्र के परसहना के बंदर बगिया के पास परसरामपुर की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक अनियंत्रित हो नहर में गिर गया। गनीमत रही कि चालक बालबाल बच गया।घटना से घबराया चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़ फरार हो गया।घटना रविवार की है। चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर परसरामपुर की ओर जा रहा था।बंदरबगिया स्थित नहर के पुल पर पहुँचते ही उसका नियंत्रण खो जाने से पलट गया।