तरबगंज: विधवा के पट्टे की जमीन पर दबंग कर रहा अवैध निर्माण, पीड़िता ने वजीरगंज थाने पर लगाई मदद की गुहार
वजीरगंज थानांतर्गत ग्रामपंचायत बाल्हारायी के भटबभनी में पट्टे की जमीन पर हो रहे निर्माण को रोकवाने के लिए पीड़िता ने वजीरगंज पुलिस से गुहार लगाई है। पीड़िता राजकुमारी पत्नी गोबरे ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। उनके नाम मिली पट्टे की जमीन पर गांव के रमेश सिंह राना पुत्र भड्डर सिंह घर बना रहे।पीड़िता ने जमीन अपना बताया है।