तरबगंज: बहराइच मेले से लौट रही बोलेरो कार से भिड़ी,पतिपत्नी समेत 3 सवार घायल वज़ीरगंज सीएचसी पर हो रहा इलाज
वजीरगंज थानाक्षेत्र के अयोध्या-गोण्डा हाइवे पर बलेश्वरगंज रौजा के पास बहराइच मेले से लौट रही बोलेरो जीप सड़क के किनारे खड़ी कार से भिड़ गई। जिससे बोलेरो सवार जमील पत्नी रिजवाना तथा सरवर घायल हो गये।सूचना पर पहुँचे थानाध्यक्ष अभय सिंह ने घायलों को सीएचसी पहुँचाया।उन्होंने बताया कि बोलेरो के अन्य सवार सुरक्षित हैं।दुर्घटना में दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हैं